फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई की, शिकायतों का किया निस्तारण

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की और विभिन्न जनशिकायतों का समाधान किया। इन शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, सड़क निर्माण, और लोन से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उन्होंने कुल 16 समस्याओं को सुना, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के लिए फरियादियों को अगले जनता दरबार में पेश होने के निर्देश दिए गए। एक मामले में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक, रुद्रपुर को प्रत्येक निबंधन कार्यालय का रोस्टरवाइज निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को इस मामले की जांच कराने के लिए कहा।एक अन्य मामले में, शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया कि उसने राजीव कुमार और धर्मेंद्र कुमार से एक प्लॉट खरीदा था और 12.5 लाख रुपए की धनराशि दो किस्तों में अदा की थी। लेकिन विक्रेता पक्ष ने रजिस्ट्री नहीं कराई और प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इस पर कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता पक्ष को एक सप्ताह के भीतर अमित कुमार को 12.5 लाख रुपए वापस करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें