नैनीताल। राष्ट्रीय जूट बोर्ड की ओर से नगरपालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को 35 दिवसीय जूट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें कुशल ट्रेनिंग के लिए रेनू कुंवर को प्रथम, गीता देवी को द्वितीय व विनीता देवी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समूह सांगठनकर्ता चंदन भंडारी ने बताया कि डेएनयूएलएम योजना के तहत 35 दिनों तक महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्मला सोशल रिसर्च एवं डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें सोसाइटी के निदेशक संजीव भटनागर, रूबी भटनागर, हेमा बिष्ट सहित महिला समूहों की 50 महिलाएं व डेएनयूएलएम यूनिट की सीमा पाण्डेय, चन्दन भण्डारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर आदि रहे।