फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लोक संस्कृति में रंगा हरेला मेला

Heera Updated Mon, 13 Jul 2026 11:56 AM IST

हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में रविवार को पांच दिवसीय हरेला मेले का गोलज्यू देवता के पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़ग सिंह बगड्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण, पौधारोपण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। इसके बाद संस्कार गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। बच्चों की एकल लोकगीत और कनिष्ठ वर्ग की समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व गोलज्यू पूजन में सचिव देवेंद्र, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली, हेमंत बगड़वाल, हरीश सिंह मेहता, चंद्रशेखर परगांई, बृजमोहन बिष्ट आदि रहे। लोकगायकों ने लूटी वाहवाही सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका बबीता देवी ने कुमाऊंनी भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए। उन्होंने डम डम-डमरू बाजे रे, माला मेरे शिव शंकर, गंगा जी की जागर तथा राजुला-मालूशाही से जुड़े लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति दी। लोकगायक पुष्कर मेहरा ने ऐजा मेरा दानपुरा और पीजा ठंडो पानी जैसे गीतों से समा बांध दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें