फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हनुमान जयंती पर रामनगर में निकली शोभयात्रा

हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:57 PM IST

हनुमान जयंती के अवसर पर रामनगर की कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर के तत्वाधान बालाजी महराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजे के साथ ही अलग-अलग स्थानों से आए कलाकारों ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन झांकियां के माध्यम से किया। बृहस्पतिवार को बालाजी मंदिर के महंत शुभम गर्ग ने बताया कि विगत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी रामनगर में शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी व नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा का समापन बालाजी महाराज की आरती के बाद विधिवत रूप से किया गया। वहीं शुक्रवार को मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा व शनिवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें