फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के गेट से हटा ही दिया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा मिलने पर होगी कार्रवाई

स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन गेट के पास अतिक्रमण पर चाबुक चलाया। इस दौरान 12 से अधिक फड़-खोखे मौके से हटवाए गए। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने मौके पर दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर शहर को संवारा जा रहा है। सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। अब जाकर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के गेट पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण पर भी ध्यान गया। स्टेशन से बाहर निकलते ही अजीब सा दृश्य देखने को मिलता था। माना गया कि रेलवे स्टेशन से बाहर आने वाले खिलाड़ियों में इसकी नकारात्मक छवि बनेगी। इसके चलते प्रशासन ने इस छवि को दूर करने की योजना बनाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें