नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में एडीजे प्रथम अमनिन्दर सिंह की मौजूदगी में बार पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बुधवार को टिनशेड के लिए भूमि पूजन किया। यहां खुले आसमान तले पेड़ के नीचे दो सौ से ज्यादा अधिवक्ता बैठकर विधि व्यवसाय करते हैं। इनकी परेशानी को देखते हुए बार ने आपसी सहयोग के साथ यह पहल की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि अधिवक्ता सतपाल सिंह ने 33 हजार रुपये, विनोद जोशी ने 11 हजार रुपये, अतुल पंत ने पांच हजार रुपये की धनराशि सहयोग में दी। बार के फंड का भी इस्तेमाल किया जाएगा। महासचिव मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि निर्माण जल्द ही पूरा कराया जाएगा, ताकि तेज गर्मी में अधिवक्ताओं को दिक्कत न हो। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के साथ ही वर्तमान बार के पदाधिकारी सुनील सिंह पुंडीर, भगवती पड़लिया, योगेश चंद्र लोहनी, आदित्य शर्मा, योगेंद्र कुमार पाठक, आर पी पांडे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सांसद ने पांच लाख तो विधायक ने दिए 8.5 लाख रुपये दिए हल्द्वानी। बार एसोसिएशन को अपनी विकास निधि से टिनशेड के लिए सांसद अजय भट्ट ने पांच लाख और विधायक सुमित हृदयेश ने 8.5 लाख रुपये दिए हैंं। धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त होते ही टिनशेड का निर्माण कार्य और तेज गति पकड़ेगा। इसके निर्माण के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय पूर्व में ही स्वीकृति दे चुका है।