फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानी देवी, करन समेत 12 खिलाड़ियों का भारतीय फेंसिंग टीम में चयन

देशभर के टॉप 49 फेंसिंग खिलाड़ियों का गौलापार स्टेडियम में ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन भारतीय टीम में चयन के लिए तीन ग्रुप में महिला और पुरुष वर्ग के 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गौलापार स्टेडियम में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय रेफरी मंदीप सिंह की देखरेख में ट्रायल लिया गया। इस दौरान पुरुष साबरे वर्ग में राजस्थान के करन सिंह, यूपी के गोरखनाथ यादव, तमिलनाडु के केपी गिसो निधी व जम्मू-कश्मीर के विशाल थापर का चयन हुआ। इसी वर्ग के एपी में पंजाब के उदयवीर सिंह, सर्विसेज के चिंगाखाम जेटली, महाराष्ट्र के गिरीश जकाते व तमिलनाडु के आरएस शेरजिन और महिला साबरे वर्ग में तमिलनाडु की भवानी देवी, जम्मू-कश्मीर की श्रेया गुप्ता, पंजाब की सान्या व केरला की अलका सन्नी का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। शनिवार को महिला-पुरुष वर्ग के तीन केटेगरी की टीमों का चयन किया जाएगा। यहां चयनित टीम पहले इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होने वाली एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप व बाद में जार्जिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। ट्रायल के दौरान फेंसिंग एसोसिएशन के जनरल सेकेटरी राजीव मेहता, खेल उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें