फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल झील से अवैध बोट स्टैंड हटने शुरू, सिंचाई, राजस्व और पुलिस की टीम ने चलाया अभियान

भीमताल में जगह-जगह बनाए गए अवैध स्टैंड हटाने के लिए शुक्रवार को सिंचाई, राजस्व विभाग और पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया। टीम ने अवैध बोट स्टैंड संचालकों से चिन्हित बोट स्टैंड में शिफ्ट होने को कहा। जिन नावों का सिंचाई विभाग में पंजीकरण नहीं मिला उन्हें झील से हटाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के एसडीओ सुमित ने बताया कि झील में बनाए गए अवैध स्टैंड हटाए जा रहे हैं। नाव चालकों को विभाग की ओर से चिन्हित जगहों से ही नाव संचालन करने के निर्देश दिए हैं। अगर नाव चालकों की ओर से चिन्हित बोट स्टैंडों से संचालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलेदार देवराज कश्यप, पटवारी भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें