फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में मूसलाधार बारिश से अयारपाटा क्षेत्र में बनी प्राकृतिक झील

नैनीताल में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं बारिश से अयारपाटा क्षेत्र में प्राकृतिक तालाब ने अपना स्वरूप ले लिया है। झील में जमा पानी से गर्मी के दिनों में वन्यजीव प्यास बुझाते हैं। अयारपाटा क्षेत्र सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि मानसून के दौरान क्षेत्र में कई स्थानों में जलभराव होता है। वर्षा के बाद क्षेत्र में जंगल के बीच छोटे-छोटे कई जलकुंड बन जाते हैं। लेकिन दो दिन से हो रही लगातार बारिश से आयारपाटा क्षेत्र के समीप जंगल में प्राकृतिक झील भर गई हैं। इससे वन्य जीवों की प्यास बुझेगी। उन्होंने बताया कि इतनी ज्यादा मात्रा में पानी जमा होना खुशी की बात है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से झील के आसपास सफाई व्यवस्था बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें