हल्द्वानी नगर निगम में शामिल नए वार्डों में व्यवसायिक भवनों पर गृह और सफाई कर पर 25 फीसदी की छूट देते हुए इन करों को जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड ने निगम के स्वामित्व वाली दुकानों का किराया छूट समेत जमा करने की अंतिम तिथि को भी दो माह के लिए बढ़ाया है। तय किया गया है कि अब इसके बाद किराए में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में इनके साथ ही 32 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।