फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रबंधन और समिति के बीच हुआ समझौता, जीएमओयू बसों का संचालन शुरू

Avinash Anand Updated Fri, 13 Sep 2024 02:14 PM IST

अपनी 10 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति का चक्का जाम व आंदोलन प्रशासन की मध्यस्थता में शुक्रवार को समाप्त हो गया। समिति की ओर से जीएमओयू कंपनी प्रबंधन व संघर्ष समिति के बीच हुए समझौते में उनकी अधिकांश मांगें मान ली गई हैं। समझौते के बाद गढ़वाल मंडल में जीएमओयू का चक्का जाम समाप्त करने की घोषणा करते हुए बसों का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी और सीओ विभव सैनी जीएमओयू मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। गहमागहमी के बीच शुक्रवार को जीएमओयू की प्रस्तावित वार्षिक साधारण बैठक को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। तीन दिन से जीएमओयू की बसों का चक्का जाम चल रहा था। जिससे पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई थी। कोटद्वार से चलने वाली करीब 50 से अधिक बस सेवाएं ठप पड़ी थी। जिन्हें शुक्रवार दिन में हुए समझौते के बाद शुरू कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें