उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने भी बाजी मारी है। 97 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर है और वे बेहद साधारण परिवार से आती है। वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षक, परिजन और सहपाठी छात्र-छात्राएं बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। वंशिका का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई में कड़ी मेहनत की है और इसी वजह से उन्हें ये उपलब्धि मिली है। वंशिका आगे चलकर टीचिंग की फील्ड में कैरियर बनाना चाहती है।