हरिद्वार में कस्तूरबा गांधी रानीमाजरा के आवासीय छात्रावास में छात्राओं से जूठे बर्तन साफ कराए जा रहे हैं। छात्राओं के यह आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वहीं छात्राओं से किचन में चिकन बनाने का वीडियो भी चर्चा में है। डीएम के निर्देश पर भोजन माता पर गाज गिर गई और मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच बैठा दी गई है।