भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सात मार्च के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक की गई। इसमें अधिक से अधिक से कार्यकर्ताओं को लाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने चार वर्ष में अनेक ऐसे कार्य किए हैं। जिनसे उत्तराखंड का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में आया है। उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है।