फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में लगा निःशुल्क नौकरी मेला, 185 अभ्यर्थी प्रारंभिक रूप से चयनित

हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दसवां निःशुल्क 'नौकरी मेला-2026' आयोजित किया गया। मेले में 12 कंपनियों के लिए 545 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार हेतु पंजीकरण कराया, जिनमें से 185 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए संबंधित कंपनियों के मुख्यालय बुलाया जाएगा। मेले में एचईसी कॉलेज के साथ-साथ राज्य के 14 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन संदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन अमित चौधरी, प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल एवं विभिन्न कंपनियों के एचआर अधिकारियों ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें