हरिद्वार में धारीवाला गांव में अचानक मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। गांववालों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांववालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर जाल में फंसाया जा सका। जिसके बाद टीम ने सुरक्षित मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया।