फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट: चैतोला मेले में निकली चमू देवता की भव्य रथ यात्रा

लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र का प्रसिद्ध चैतोला मेला में रविवार को व्यापारिक गतिविधियां हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चमू देवता का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।ग्रामीण महिलाओं पुरुषों ने मंदिर परिसर में परंपरागत तरीके से चमू देवता की स्तुति में मंगल गीत गाए। क्षेत्रवासियों ने वीर गाथा पर आधारित युद्ध हुना हुना मारी हाल्यों दैंत, चौमू लाटा रुद्र भरगाड़ा आदि ढुस्का गीतों से लोगों को चमू देवता के इतिहास की जानकारी दी। चमू देवता के धामी राहुल सिंह, लाटेश्वर लाटा जोगा सिंह, भरगाड़ा के तारा सिंह, रुद्र देवता के देव डांगर लक्ष्मण सिंह पुजारी ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेला समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पीएससी, पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। लोगों ने मेला परिसर में लगी दुकानों से जमकर खरीददारी की। यहां लोहाघाट, पिथौरागढ़, चंपावत, टनकपुर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिसलपुर, खटीमा, हल्द्वानी आदि स्थानों से व्यापारी पहुंचे हुए थे। पूजा अर्चना पुरोहित शंकर दत्त पांडेय, हरीश कलौनी, मदन कलौनी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान मान सिंह, युगल किशोर धौनी, कल्याण चंद, मनोज सिंह, शंकर चंद, जोगा सिंह, लक्ष्मण सिंह, तारा सिंह, दरबान सिंह, राकेश सिंह, गुमान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें