फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: विधायक ने जबरन वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए पुलिस की ओर से चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करते ही इसका जोरदार विरोध शुरू हो गया है। विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने पूर्व की तरह ट्रैफिक व्यवस्था लागू रखने और मीना बाजार में वाहनों को नियंत्रित ढंग से लगाने की मांग की है। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर बृहस्पतिवार से नगर के मीना बाजार से जयंती भवन तक ट्रायल आधार पर चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक नियम लागू किया गया। नियम लागू होते ही मीना बाजार के व्यापारियों ने विरोध कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि पुलिस की वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था मीना बाजार के व्यापारियों के हित में नहीं है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ने के साथ व्यापार चौपट हो जाएगा। विधायक ने मौके पर आए सीओ शिवराज सिंह राणा से पुरानी व्यवस्था लागू करने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल समय में एक-एक घंटे तक यातायात को पूर्व की भांति चलाने को कहा। विधायक ने कहा कि यदि पुलिस व्यापारियों के विरोध के बावजूद जबरन वन वे-ट्रैफिक व्यवस्था लागू करेगी तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इधर, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कहा कि मीना बाजार में वन-वे टैफिक व्यवस्था से व्यापार चौपट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मीना बाजार में सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को ऑड और ईवन नंबर में लगवाया जाए जिससे कि ट्रैफिक नियंत्रित हो जाएगा। फिलहाल वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था अगले आदेश आने तक बनी रहेगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 18 से 31 दिसंबर तक मीना बाजार से जयंती भवन तक सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे नियम लगाया है। एक जनवरी को व्यापारियों और लोगों के साथ बैठक कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। - अशोक कुमार, थाना निरीक्षक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें