चंपावत में रंग कारवां संस्था ने वेस्टर्न यूनियन फाउंडेशन के सहयोग से महिलाओं के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगरपालिका में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ चिकित्सक डॉ. लवप्रीत और डॉ. गीतिका ने किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाएं अक्सर अपने शरीर की तरफ ध्यान नहीं देती हैं। अपनी चिंता छोड़कर परिवार के अन्य सदस्यों को ख्याल रखने पर ज्यादा केंद्रित रहती हैं, लेकिन महिलाओं का जब खुद का स्वास्थ्य अच्छा होगा, तब जाकर अच्छे ढंग से काम कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं ने मानसिक और शारीरिक समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात चिकित्सकों के सामने रखी। संस्था की वंदना ने सभी का आभार जताया। इस दौरान निर्मला, लता, किरन, तरुण, ज्योति तिवारी, आदित्य, उमा, नीरज, अंकित, किरन, नेहा, प्रियांशु, राहुल, सचिन, मनीषा, मोनू, भावना आदि शामिल रहे।