फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, जीजीआईसी सभागार में हुआ कार्यक्रम

चंपावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी सभागार में जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा समेत जिला पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे की मौजूदगी में शपथ ग्रहण हुआ। सीडीओ डॉ. जीएस खानी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जबकि सदस्यों को जिपं अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर पंचायत के काम को आगे बढ़ाएंगे और सीएम की परिकल्पना के अनुसार चंपावत को आदर्श जिला बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश निर्वाचित जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ साझा किया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष के पिता दलीप सिंह अधिकारी, मां भागीरथी देवी और पत्नी विनीता अधिकारी भी मौजूद रहे। संचालन भाजपा नेता मोहित पाठक ने किया। इन सदस्यों ने ली शपथ जिपं सदस्य निर्मला महराना, सुनीता जोशी, मनीषा कालाकोटी, अनीता, सोनू बोहरा, आशा अधिकारी, सरस्वती चंद, हिमानी बोहरा, पुष्कर राम, अशोक सिंह, योगेश जोशी, शैलेश जोशी और कृष्णा जोशी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें