चंपावत में पीएम श्री जीआईसी में बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय गोल्ज्यू प्रो कबड्डी लीग सीजन प्रथम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़े रखने के लिए आयोजकों की यह सराहनीय पहल है। जीआईसी प्रांगण में प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोल्ज्यू क्लब और उदयन स्कूल के बीच खेला गया। शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ज्यू क्लब की टीम ने 41 अंकों से जीत दर्ज की। गोल्ज्यू क्लब ने मैच में 55 अंक तो उदयन की टीम 14 अंक अर्जित कर सकी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चौखाम बाबा लोहाघाट और बाराकोट की टीमों के बीच खेला गया। चौखाम बाबा ने शानदार खेल दिखाते हुए 18 अंकों से मैच जीता। चौखाम बाबा की टीम ने 48 और बाराकोट की टीम ने 30 अंक अर्जित किए।