चंपावत विकास और संघर्ष समिति की ओर से 29वां जिला स्थापना दिवस मनाया गया। क्षेत्र के मोटर स्टेशन में समिति के लोगों ने अवसर पर केक काटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को जिला स्थापना दिवस की बधाई दी। वहां समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी, आनंद अधिकारी, हरेंद्र बोहरा, मदन महर, विकास शाह, रमेश पुनेठा आदि लोग मौजूद रहे।