चंपावत में रविवार को स्पोर्ट्स क्लब चंपावत के सहयोग से स्व. दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में चंपावत स्टेडियम और नवोदय विद्यालय की टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा ने किक मारकर मैच शुरू कराया। मैच के पहले हाफ से ही चंपावत स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल दिखाया। चंपावत स्टेडियम ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-1गोल से जीत दर्ज की।