पंचायत चुनाव के लिए कर्णप्रयाग के पांच विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्र में मतदाताओं की भीड़ लगी है। पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में खासा उत्साह है। युवाओ का कहना है कि गांव के विकास के लिए उन्होंने मतदान किया है।