फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tharali: एसएचजी की महिलाओं को गैर कृषि आधारित लघु उद्योग शुरू करने के लिए दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम

एनआरएलएम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकासखंड सभागार में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों और बैक सखियों के लिए गैर कृषि आधारित आजीविका उपार्जन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए मोम बत्ती निर्माण, सिलाई-बुनाई और कताई, चित्रकारी, जेम, जैली, जूस और आचार बनाकर फूड प्रोसिसिंग के जरिये लघु उद्योग स्थापित करने के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी नितिन धानियां ने बताया कि इन उद्योगों को शुरू करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सब्सिडी के साथ लोन देगा। बैंक सखियां इस कार्य में उनका सहयोग करेंगीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें