फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट,  प्रक्रिया शुरू

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली बाहर निकाली गई। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तगणों ने भगवान रुद्रनाथ की डोली के दर्शन किए। दो दिनों तक रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनाथ रखी जाएगी। 16 मई को रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 17 को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी। को 18 मई प्रातः 6:00 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें