चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के भटग्वाली चौरासैन में गैंडा कौथिग पांडव नृत्य का आयोजन हुआ। पांडव नृत्य के दौरान नौटी, नैनी कनोठ पुडियानी, कोली कुकड़ई दियारकोट, जाख़, चौंडली, खेती , जखेट, किरसाल, काफलोडी, मालेई, पुनगांव, बिसौना के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पांडव और कौरवों का युद्ध देखा बल्कि आधुनिक तरीके से बने रथों पर योद्धाओं को देख दर्शक हतप्रभ रहे। समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से चार दशक बाद भव्य आयोजन हो सका। समापन अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय जिला पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।