फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: कोली और कुकडंई गांव में किया देवी ने भ्रमण

जिलासू की मां चंडिका देवी की दिवार यात्रा ने कोली और कुकडंई गांव का भ्रमण किया। देवी के गांव में पहुंचने पर ध्याणियां भावुक हो गई। मां के आगमन पर ढ़ोल दमाऊं के साथ फूलों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। भ्रमण के दौरान ध्याणियों ने मां के लिए विभिन्न प्रकार की श्रृंगार सामग्री भेंट की। साथ ही देवी को फल, मिठाईयां आदि प्रदान की। मां के साथ आए एरवालों ने देव नृत्य कर श्रद्वालुओं को सुख समृद्वि का आशीर्वाद दिया। मां को विदा करने के लिए भारी संख्या में लोग यात्रा के साथ चले। दोनों गांवों का भ्रमण करने के बाद यात्रा रात्रि प्रवास के लिए दियारकोट गांव पहुंची। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, सचिव ईश्वर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें