जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत चौथे चरण के अंतर्गत पूज्य माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देशन में आज 22 फरवरी को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक कर्णप्रयाग संगम पर निरंकारी मिशन के सेवादल एवं साध संगत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है सफाई अभियान की शुरुवात उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ एवं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह मिंगवाल द्वारा किया गया जिसमें आदिबद्री संयोजक क्षेत्र के सभी ब्रांचों आदिबद्री, गैरसैण, नगरकोटियाना, कर्णप्रयाग, गौचर के सेवादारों ने प्रतिभाग किया है।