कर्णप्रयाग। सिमली में पूर्ण बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सिमली में पूर्ण बेस अस्पताल बनने से गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के लोगों को लाभ मिलेगा।