गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने राज्य स्थापना दिवस पर रविवार को कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में धरना दिया। समिति के सदस्यों ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की। साथ ही गैरसैंण की उपेक्षा को लेकर बांह और सिर पर काला फीता बांधकर विरोध जताया।