ज्योतिर्मठ धौली गंगा में 14 दिनों से फंसी गाय को आईटीबीपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। सूगी भल्लागांव के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि मलारी हाईवे पर लाता के पास धौली गंगा में 14 दिन से गाय फंसी हुई थी। शनिवार को आईटीबीपी के जवान गाय निकालने के लिए पहुंचे। क्षेत्र में काम कर रहे बिहार के मजदूर बाबू राम ने उफनाई धौली गंगा को पार किया, जिसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने रस्सी के सहारे गाय को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया।