फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट...सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा गुरुद्वारा

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। सात कुंतल गेंदे के फूलों से गुरुद्वारा को सजाया जाएगा। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से गोविंदघाट, ज्योतिर्मठ, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भंडारे के लिए आगामी जून माह तक के खाद्यान्न का भंडारण कर दिया गया है। वहीं हेमकुंड साहिब के करीब तीन किलोमीटर के आस्था पथ से सेना की ओर से बर्फ हटा ली गई है। अब सिर्फ 150 मीटर हिस्से में बर्फ हटाने का काम शेष बच गया है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को हेमकुंड साहिब तक रास्ता सुचारु हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें