जिलासू तहसील के बूथ संख्या 162 में आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 91 लोग सत्यापन के लिए उपस्थित हुए, जिनका आवश्यक दस्तावेजों एवं मतदाता संबंधी विवरणों का विधिवत सत्यापन किया गया। यह सत्यापन कार्य तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी के निरीक्षण में संपन्न हुआ। वहीं BLO फिरोज अहमद एवं ग्राम पंचायत मंत्री राजेश चौधरी द्वारा उपस्थित लोगों के दस्तावेजों और मतदाता संबंधी जानकारी का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान सभी 91 लोगों का सत्यापन सही एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा हुआ। प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और लोगों ने भी निर्वाचन विभाग की टीम का सहयोग किया। SIR के तहत चल रही इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन कर मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।