फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath: पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान

बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को पुलिस, आईटीबीपी एवं एसडीआरएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों ने मंदिर परिसर, तप्त कुंड, नदी किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु सभी जवान पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सफाई अभियान में जुटे दिखाई दिए। हाथों में झाड़ू और सफाई उपकरण लेकर जवानों ने न केवल कूड़ा-कचरा हटाया, बल्कि श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं तप्त कुंड क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। वहीं अलकनंदा नदी किनारे भी विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें