सवाड़ गांव में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक समारोह में लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग के द्वारा प्रस्तुत लोकगीत व लोक नृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोक कलाकारों ने वीरों की धरती सवाड़ तैं सेवा लगांदू...सहित कई प्रस्तुतियां देकर वीर बलिदानी सैनिकों का स्मरण किया। दूसरे दिन के मेले का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप पटवाल ने किया। शहीद स्मारक में पहुंचकर उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संदीप ने कहा कि सवाड़ गांव वीरों की भूमि है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सहयोग से लोक जागृति संस्था कर्णप्रयाग के दवारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।