तेज बारिश व पिंडर नदी के कटाव से ऐरठा गांव भूस्खलन की चपेट में हैं, दो दिन से हो रहे भूमि कटाव से गांव के नीचे दरारे आई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में टीम भेजकर खतरे की जद में आए 20 परिवारों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। पिछले दो दिन से पिंडर नदी से हो रहे कटाव से ऐरठा गांव को खतरा हो गया है, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी व बीडीसी मेंबर खिमुली देवी ने बताया कि पिंडर नदी के कटाव से 20 आवासीय घर खतरे की जद में हैं, कहा कि पिंडर नदी से लगातार हो रहे कटाव व स्लाइडिंग से आवासीय घरों के नीचे मोटी दरारे पडी हुई है, जिससे गांव के रमेश राम, नंदन राम, प्रमिला देवी, लक्ष्मण राम, प्रताप राम, गोविंद राम, रघुवीर राम, धनीराम, पदम राम, चंद्र राम, दिनेश राम, विमला देवी, राजेंद्र राम, खिलाप राम, रधुली देवी, राजेंद्र कुमार कैलाश राम, शांति देवी ओमप्रकाश, खिलाप कुमार आदि शामिल हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से खतरे की जद में आए सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापन करने की मांग की।