फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुई बागनाथ नगरी, सरयू घाट पर हुआ भव्य योग कार्यक्रम;डीएम ने किया योग

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के सरयू घाट पर भव्य योग कार्यक्रम हुआ। नगरवासियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। उत्कृष्ट योग करने वालों को पुरस्कृत किया गया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास, डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने दीप जलाकर किया। पतंजलि योग समिति के दीप चंद्र जोशी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, शवासन, मयूरासन, नौकासन, अनुलोम विलोम, कपालभाती, भ्रामरी, उज्जाई आदि का अभ्यास कराया। अतिथियों ने लोगाें से निरोग रहने के लिए नियमित योग करने को कहा। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ जीएस सौन, निष्ठा शर्मा कोहली, एजल पटेल, रेडक्राॅस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला सचिव आलोक पांडेय, पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती, डॉ. राजीव जोशी आदि मौजूद रहे। जिला जली में पतंजलि योग समिति के राजेश रौतेला ने योग कराया। इस मौके पर जिला जज नरेंद्र दत्त समेत सभी न्यायाधीश और कर्मचारी मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान के 80 प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए योग कार्यक्रम में भागीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें