फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की गरुड़ शाखा का अध्यक्ष बने उमेद सिंह, तीन पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव पारित

बागेश्वर जिले में गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 65 से 75 साल तक तीन पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड पर भी चर्चा की। प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भागीदारी की। नगर के एक होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत, प्रदेश मंत्री पान सिंह रौतेला और जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गढि़या ने किया। पेंशनर्स ने सर्वसम्मति से 65 साल की आयु में पांच, 70 साल होने पर 10 और 75 साल में 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया। सभी ने इसे लागू करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष रावत ने गोल्डन कार्ड का लाभ सभी पेंशनर्स को देन और जो पेंशनर्स दोबारा से गोल्डन कार्ड से जुड़ना चाहते हैं, पुन: विकल्प पत्र भरकर जुड़ने के लिए कहा। एसोसिएशन की गरुड़ शाखा का गठन कर उमेद सिंह रावत को अध्यक्ष मनोनीत किया है। अंत में संगठन के सदस्य केवलानंद पंत के निधन पर शोक जताने वालों में महामंत्री थान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें