फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ...बागेश्वर में स्मैक के साथ पंजाब के दो युवक दबोचे, एसओजी और एएनटीएफ ने की कार्रवाई

बागेश्वर जिले में एसओजी और एएनटीएफ टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए 47.24 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहली बार नशे के अवैध कारोबार में अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। जिले में पिछले तीन साल में पकड़ी गई स्मैक की यह सबसे बड़ी खेप है। रविवार को एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नशे की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए जिले में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने अमसरकोट से दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी सावनप्रीत सिंह (19) निवासी नसेरा पुनवा, थाना-जिला तरनतारन पंजाब के पास से 24.29 ग्राम और हरगुरजीत सिंह (18) निवासी जसवंत सिंह मोहल्ला, नुरदी अड्डा, तरनतारन पंजाब के पास से 22.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम को आईजी रेंज की तरफ से 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें