फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कुलसचिव के निरीक्षण में मिला निर्देश, बीडी परिसर के जीर्ण भवनों का जल्द होगा जीर्णोद्धार

बागेश्वर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पंडित बीडी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के जीर्ण-र्शीण भवन, शौचालय आदि का जल्द जीर्णोद्धार करवाने की बात कही। विद्यार्थियों को सभी नवीन सुविधाएं और बेहतर शिक्षा देने का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलसचिव को बताया कि परिसर के अधिकांश कमरों को मरम्मत की दरकार है। बारिश होने पर इन कक्षों में छत से पानी टपकने लगता है। कुछ कमरों में खिड़की-दरवाजे बदलने और रंगरोगन की भी जरूरत है। बताया कि 2013 में बने एक भवन को हस्तांतरण का इंतजार है। कुलसचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी कक्षों का जायजा लिया गया है। भवन को जीर्णोद्धार की सख्त जरूरत है। कुलपति के संज्ञान में भी यह मामला है। कार्यदायी संस्था को जीर्णोद्धार को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र-छात्राओं को हरसंभव सुविधाएं दी जाएंगी। कैंपस के लिए जरूरी सामग्रियां जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी और परिसर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में भी तेजी से कार्य होगा। इस मौके पर निदेशक डॉ. कमल किशोर, छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी, सचिव ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें