बागेश्वर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दीवान सिंह मलड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार को मलड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी गीता रावल को समर्थन देने की घोषणा की। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें पतंग चुनाव चह्न आवंटित किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की।