फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बीडी पांडेय परिसर में खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

बागेश्वर जिले में अवैध रूप से खनिज पदार्थ परिवहन कराने के आरोप में सीज किए गए वाहनों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आ रहा है। वाहन मालिकों ने पुलिस सुरक्षा में होने के बावजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ होने पर नाराजगी जताई है। पुलिस ने अवैध रूप से खनिज पदार्थों के परिवहन करने के आरोप में कई ट्रक और डंपर सीज किए थे। इन वाहनों को पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान किनारे खड़ा किया गया था। इन वाहनों की देखरेख के लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसके बाद भी वाहन मालिकाें ने गाड़ियों में नुकसान किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें