फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अल्मोड़ा पहुंचे मदन बिष्ट ने सरकार पर साधा हमला

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत कई स्थानों पर नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता कर मदन बिष्ट ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ बड़े अधिकारी निष्पक्षता से काम करने के बजाय भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आज जनता बेरोजगारी, महंगाई और सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है, उससे संकेत मिलते हैं कि विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर तक कराए जा सकते हैं। कांग्रेस इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इनकी नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। बहुद्देशीय शिविर पर हुए विवाद पर बोले द्वाराहाट में हाल ही में बहुद्देशीय शिविर के दौरान हुए विवाद पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष को मंच पर बुलाने का विरोध किया था, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। उनका कहना था कि सरकारी कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले पर दी सफाई प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणी के मामले में मदन बिष्ट ने कहा कि उनसे जोड़कर कई बातें प्रचारित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज एआई का दौर है और किसी को भी किसी भी रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो बातें सामने आ रही हैं, वे जनता की प्रतिक्रियाएं हैं। वह तो प्रधानमंत्री का पूरा नाम तक नहीं जानते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें