फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी कंपनियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन किया

हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 04:32 PM IST

अल्मोड़ा जिले में स्वदेशी जागरण मंच ने मंगलवार को नगर में विदेशी कंपनियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। मंच के कार्यकर्ताओं ने ‘स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश दिया गया। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंच के प्रांत सह संयोजक सज्जन लाल टम्टा ने कहा कि विदेशी कंपनियों के बढ़ते वर्चस्व से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां देश के छोटे व्यापारियों, कारीगरों और किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं। रोजगार के अवसर घट रहे हैं और स्थानीय उद्योग बंद होने की कगार पर हैं। “स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही हम अपने देश की आर्थिक स्वतंत्रता को बचा सकते हैं,” उन्होंने कहा। टम्टा ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच लंबे समय से देशभर में ‘विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार’ और ‘स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन’ अभियान चला रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे दैनिक जीवन में विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल स्थानीय उद्योग को बल मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि विदेशी कंपनियों पर निर्भरता घटाने के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएं और छोटे कुटीर उद्योगों को सशक्त किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें