फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बस...सात की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें