उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की जगह चिह्रित करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। सोमवार को बेस अस्पताल पहुंचे डॉ. आशुतोष सयाना ने बायोमेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण, पानी की टंकी मरम्मत सहित मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। यहां उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समय अवधि और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया। अस्पताल में उपनल के माध्यम से तैनात कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। वहां पर एमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल पांडे आदि मौजूद रहे।