हरिद्वार में भाजपा नेत्री के अपनी ही बेटी का शारीरिक शोषण कराने का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर दुष्कर्म कराने वाले लोगों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चोघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिला हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडेय, पूरन रौतेला, हेम चंद्र तिवारी, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक साह, बीके पांडेय गोविंद मेहरा, भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी, दीपक कुमार अनूप भारती, ललित सतवाल, गोपाल तिवारी बलवंत राणा, अशोक गोस्वामी, यश बूढ़ोली, रमेश नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।