कैबिनेट मंत्री और नगर निगम चुनाव के समन्वयक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार ने सरयू सेराघाट पंपिंग करोड़ की सैद्धांतिक और वित्तीय मंजूरी दी है। जल्द ही शासनादेश जारी होगा। बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में पानी की समस्या को देखते हुए सरकार ने सरयू सेराघाट पंपिंग योजना के लिए 305 करोड़ की सैद्धांतिक और वित्तीय मंजूरी दी है। प्रदेश में 70 नई गोशाला बनाई जा रही हैं। 28 हजार निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने का सरकार ने संकल्प लिया है। कहा कि सरकार ने अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाया है। कहा कि दशहरा महोत्सव के लिए जीआईसी तक सड़क निर्माण, अल्मोड़ा के नंदा देवी मेले को राजकीय मेल घोषित कर नंदा अष्टमी पर राजकीय अवकाश घोषित करने, सीवर, ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर करने सहित नगर में कई विकास कार्य होंगे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, चुनाव प्रभारी प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र विष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी मौजूद रहे।