फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कार्यभार ग्रहण किया

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की पहली कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मंगलवार को पहाड़ी ब्लॉक के उमरिया गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में अस्थायी शिविर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के महाविद्यालय संबद्ध होंगे। प्रो. शोभा गौड़ ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद कार्यभार ग्रहण किया। वे दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष व डीन के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का भवन मड़िहान तहसील के देवरी कला गांव में निर्माणाधीन है। जब तक विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर बनकर तैयार नहीं हो जाता है, तब तक विश्वविद्यालय से संबंधित सभी काम अस्थायी रूप से उमरिया स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के नव निर्मित भवन से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से मंडल के तीनों जिलों के 162 महाविद्यालय व कुल 123762 विद्यार्थी संबद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य निर्माण के जो काम चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की गुणवत्ता बनी रहे, यही मुख्य बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें